देश की खबरें | ‘मेट्रोमैन’ श्रीधरन ने प्रचार अभियान शुरू किया, कहा- भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी एवं ‘मेट्रोमैन’ के नाम से देशभर में चर्चित ई श्रीधरन ने सोमवार को चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया।

पलक्कड़ (केरल), 15 मार्च केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी एवं ‘मेट्रोमैन’ के नाम से देशभर में चर्चित ई श्रीधरन ने सोमवार को चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है और दावा किया कि छह अप्रैल के विधानसभा चुनाव के बाद केरल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनाएगी।

श्रीधरन ने राज्य की मौजूदा वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) की सरकार पर आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार, घोटाले एवं भाई भतीजावाद में लिप्त है।

उन्होंने आरोप लगाया , ‘‘माकपा नीत सरकार राज्य के विकास को लेकर प्रतिबद्ध नहीं है। उसका मुख्य ध्यान पार्टी के विकास पर है।’’

उल्लेखनीय है कि 88 वर्षीय श्रीधरन को भाजपा ने आधिकारिक रूप से पलक्कड़ सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर निशाना साधते हुए श्रीधरन ने आरोप लगाया, ‘‘ वह अपनी पार्टी के लिए अच्छे मुख्यमंत्री हैं लेकिन राज्य के लिए नहीं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि एलडीएफ सरकार ने गत पांच साल में राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

श्रीधरन ने आरोप लगाया कि माकपा नीत सरकार ने नीलाम्बुर-नंजनगुड के बीच बड़ी रेल लाइन स्थापित करने के लिए कुछ नहीं किया जिससे कर्नाटक के नंजनगुड को केरल के नीलाम्बुर से जोड़ा जाना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंजूरी मिलने के बावजूद गुरुवयूर से तिरुनावया तक रेल बिछाने के लिए कुछ नहीं किया गया।

श्रीधरन ने आरोप लगाया कि सरकर ने कोझिकोड और तिरुवनंतपुरम में यातायात व्यवस्थ को सुधारने के लिए लाइट मेट्रो के शुरुआती काम को रोका।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा नीत राजग की विधानसभा में जीत होगी और उनके नेतृत्व में सरकार बनेगी।

श्रीधरन ने कहा कि अगर वह चुने जाते हैं तो वह धान उत्पादन के मामले में पलक्कड जिले की ख्याति को वापस स्थापित करने की कोशिश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड