देश की खबरें | नोएडा में एक्वा लाइन पर मेट्रो रेल दोपहर बजे के बाद चलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. होली के अवसर पर बुधवार को नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन की एक्वा लाइन मेट्रो रेल सुबह से दोपहर दो बजे तक नहीं चलेगी। दोपहर दो बजे के बाद मेट्रो सेवायें पहले की तरह देर रात तक चलेगी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

नोएडा, सात मार्च होली के अवसर पर बुधवार को नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन की एक्वा लाइन मेट्रो रेल सुबह से दोपहर दो बजे तक नहीं चलेगी। दोपहर दो बजे के बाद मेट्रो सेवायें पहले की तरह देर रात तक चलेगी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की प्रवक्ता निशा वधावन ने बताया, ‘‘होली के दिन बुधवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो रेल सेवाएं दोपहर दो बजे तक बंद की गई है।’’

उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद एक्वा लाइन पर मेट्रो सेवायें सामान्य समय के अनुसार संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि होली के त्यौहार के मद्देनजर यह निर्णय किया गया है ।

गौरतलब है कि एनएमआरसी की सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होती है।

अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 51 स्टेशन पार्किंग की सुविधा भी दोपहर दो बजे से उपलब्ध होगी।

नोएडा मेट्रो रेल 29. 7 किमी की दूरी 21 मेट्रो स्टेशनों के माध्यम से तय करती है और यह नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा शहर को आपस में जोड़ती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान