देश की खबरें | भोपाल के निकट गेल प्लांट से मीथेन गैस लीक हुई, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सरकारी स्वामित्व वाली गेल के संयंत्र से बुधवार तड़के मीथेन गैस लीक हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायसेन (मध्यप्रदेश), 23 अप्रैल मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सरकारी स्वामित्व वाली गेल के संयंत्र से बुधवार तड़के मीथेन गैस लीक हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी भोपाल के निकट मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में स्थित संयंत्र से गैस रिसाव को बाद में बंद कर दिया गया और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर संयंत्र की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया और गैस संयंत्र के आसपास की सभी औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन तुरंत बंद कर दिया गया।

मीथेन एक अत्यधिक ज्वलनशील, रंगहीन और गंधहीन गैस है।

यह घटना राज्य की राजधानी भोपाल से 35 किलोमीटर दूर रायसेन जिले के मंडीदीप औद्योगिक शहर में गेल संयंत्र में सुबह करीब दो बजे हुई।

उपमंडल दंडाधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि मीथेन गैस के रिसाव के बाद गेल संयंत्र के 200 मीटर के दायरे में सभी इकाइयों में उत्पादन तत्काल बंद कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास की सड़क पर यातायात भी रोक दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मीथेन गैस का रिसाव हुआ था, जो हवा में उड़ गई और इसमें किसी की जान नहीं गई है। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है तथा फिलहाल संयंत्र से उत्पादन बंद है।

सुरक्षा कारणों से रात से ही सरकारी अधिकारियों की टीमें वहां तैनात हैं। वे गेल संयंत्र में व्यापक सुरक्षा इंतजाम कर रहे हैं।

मंडीदीप उद्योग संघ के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि गेल संयंत्र में 'लेवल-3' गैस का रिसाव हुआ है।

उन्होंने बताया कि इसमें किसी की जान नहीं गई है और सतर्कता बरती जा रही है।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ संयंत्र की जांच कर रहे हैं और लीक हो रहे वाल्व की मरम्मत कर दी गई है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड