देश की खबरें | दिल्ली और उप्र में तेज हवाओं के कारण पारा लुढ़का, बिहार में बिजली गिरने से 61 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली जबकि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि से पिछले 24 घंटों में 61 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली जबकि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि से पिछले 24 घंटों में 61 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बिहार में ओलावृष्टि और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इन घटनाओं में सबसे अधिक 23 लोगों की मौत नालंदा जिले में हुई। इसके बाद भोजपुर (छह), सीवान, गया, पटना और शेखपुरा (चार-चार), जमुई (तीन) और जहानाबाद (दो) हैं। गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, अरवल, दरभंगा, बेगूसराय, सहरसा, कटिहार, लखीसराय, नवादा और भागलपुर जिलों में एक-एक मौत हुई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में हुयी मौतों पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार के अधिकतम तापमान से 3.8 डिग्री कम है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजधानी में शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं और मौसम विभाग ने आने वाले समय में प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट’’ जारी किया।

दिल्ली में खराब मौसम की वजह से शुक्रवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 से ज्यादा उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया।

हवाई अड्डे के संचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने शाम 7:15 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ानों के बारे में ताजा जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।’’

विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने कहा कि दिल्ली और जयपुर में धूल भरी आंधी चल रही है, जिससे विमानों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, लिहाजा हवाई यातायात में रुकावट पैदा हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में शनिवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

उसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों मे शुक्रवार शाम को तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अधिकारियों ने बताया कि मुरादाबाद में एक निजी विश्वविद्यालय के पांच छात्र आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गए।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी एमपी सिंह ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार रात को स्नातक के पांच छात्र अपने छात्रावास वापस जा रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गयी। एक पेड़ के नीचे शरण लेने के दौरान छात्र आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।’’

मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव से राज्य भर में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली और दिन के अधिकतम तापमान में औसतन लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी।

राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। हालांकि, फतेहपुर और बांदा में राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, मुरादाबाद और हापुड़ समेत कई इलाकों में पिछली रात आकाशीय बिजली गिरी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण से निकला मलबा कई दुकानों और होटल में भर गया।

आईएमडी ने लोगों को घरों के अंदर रहने, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई तथा ऊंचाई वाले आदिवासी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शिमला, सुंदरनगर, कांगड़ा में आंधी आई जबकि धर्मशाला में लू की स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर के अलग-अलग स्थानों पर 12 अप्रैल को आकाशीय बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की आशंका संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी