देश की खबरें | उत्तर भारत में पारा चढ़ा, मॉनसून ने भी कदम आगे बढ़ाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न भागों में मंगलवार को तापमान में कुछ वृद्धि देखी गई। इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।

जियो

नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न भागों में मंगलवार को तापमान में कुछ वृद्धि देखी गई। इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को दिल्ली का तापमान 40.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां राजधानी का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा आर्द्रता का स्तर 38 से 86 के बीच रहा।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: भारत मे कोविड-19 के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि, अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में केद्रीय दल तैनात.

हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतर भागों में तापमान सामान्य के करीब या उससे थोड़ा नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े | लद्दाख विवाद: भारतीय, चीनी सैनिकों की सांकेतिक वापसी शुरू की, डिवीजनल कमांडर की बैठक कल.

उत्तर प्रदेश के कई भागों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान झांसी (42.5 डिग्री सेल्सियस) में रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान के कई भागों में भी तापमान में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई।

राज्य का श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने अखिल भारतीय मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

विभाग ने कहा कि ''दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Lucknow Hit-and-Run Horror: लखनऊ में स्कूल फेयरवेल से लौट रहे छात्र ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत (Watch Video)

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

देवरिया में आवारा कुत्ते का आतंक: एक के बाद एक 6 लोगों को काटकर किया लहुलुहान, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात (Watch Video)

\