देश की खबरें | पारा शून्य से नीचे पहुंचा, कश्मीर शीतलहर की चपेट में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर सहित कई स्थानों पर बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चले जाने के कारण सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट के कारण कश्मीर में शीतलहर चलने लगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 20 नवंबर श्रीनगर सहित कई स्थानों पर बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चले जाने के कारण सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट के कारण कश्मीर में शीतलहर चलने लगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था, जो साल के इस मौसम में सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

आईएमडी के मुताबिक, शहर के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम तथा पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

वहीं, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम तथा गुलमर्ग का तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

श्रीनगर शहर सुबह-सुबह घने कोहरे से ढका हुआ था, जिससे कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड