देश की खबरें | कश्मीर में पारा शून्य से नीचे लुढ़का, तमिलनाडु व केरल में भारी बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में पारा शून्य से नीचे चले जाने के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में नवंबर का महीना 71 साल में सबसे सर्द रहा। उधर, आईएमडी ने तूफान के अनुमान के मद्देनजर दक्षिणी तमिलनाडु व केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 नवंबर कश्मीर में पारा शून्य से नीचे चले जाने के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में नवंबर का महीना 71 साल में सबसे सर्द रहा। उधर, आईएमडी ने तूफान के अनुमान के मद्देनजर दक्षिणी तमिलनाडु व केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना और इसके गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने का अनुमान है। आगे जाकर यह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इस वजह से दो और तीन दिसंबर के बीच दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में भारी बारिश का अंदेशा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पीएम मोदी और उनकी सरकार के सिखों से खास रिश्ते’ पर आधारिक पुस्तक का विमोचन: 30 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आईएमडी ने बताया कि तूफान दो दिसंबर की शाम या रात में श्रीलंका के तट को पार कर सकता है।

विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि इसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश में एक से चार दिसंबर के बीच बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़े | Shehla Rashid: जेएनयू की पूर्व छात्र शहला राशिद के पिता ने लगाए गंभीर आरोप, बेटी के NGO के खिलाफ जांच की मांग की.

कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु और पुडुचेरी से चक्रवाती तूफान निवार गुजरा था, जिससे भारी बारिश हुई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में नवंबर का महीना 71 वर्ष में सबसे सर्द रहा। औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, 1949 के नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 1938 के नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, 1931 में नौ डिग्री सेल्सियस और 1930 में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

आम तौर पर नवंबर का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाता है।

पिछले साल नवंबर का औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 13.4 डिग्री सेल्सियस, 2017 तथा 2016 में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में लुढ़क गई तथा तापमान के गिरने और हवा की गति मंद पड़ने के कारण इसके और खराब होने की आशंका है।

आईएमडी के मुताबिक, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 307 दर्ज किया गया।

रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 268 था, शनिवार को यह 231, शुक्रवार को 137, बृहस्पतिवार को 302 और बुधवार को एक्यूआई 413 दर्ज किया गया था।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान सोमवार को 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस महीने में आठवां दिन था जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

केंद्रशासित प्रदेश में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा।

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में और गिरावट के बाद ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मैदानी भागों में चुरू में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, सीकर में 6.0 डिग्री, पिलानी में 7.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.0 डिग्री, एरन रोड में 8.8 डिग्री, गंगानगर में 9.1 डिग्री एवं अजमेर में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा और पंजाब में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

आईएमडी ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और करनाल में आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा और पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम छह दिसंबर तक शुष्क रहेगा।

लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश का सबसे सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड