जरुरी जानकारी | मर्सिडीज बेंज इंडिया की बिक्री 2020 में 43 प्रतिशत गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लग्जरी वाहन बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सिडीज बेंज ने बुधवार को कहा कि 2020 में भारत में उसकी बिक्री 43 प्रतिशत कम होकर 7,893 इकाइयों पर आ गयी।

नयी दिल्ली, 13 जनवरी लग्जरी वाहन बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सिडीज बेंज ने बुधवार को कहा कि 2020 में भारत में उसकी बिक्री 43 प्रतिशत कम होकर 7,893 इकाइयों पर आ गयी।

कंपनी ने कहा कि यह कोरोना वायरस महामारी के चलते साल के दौरान कुछ समय के लिये परिचालन रुक जाने के कारण हुआ। हालांकि कंपनी ने कहा कि उसने भारत में लग्जरी कार खंड में प्रथम स्थान बरकरार रखा है।

कंपनी ने इससे पहले 2019 में भारतीय बाजार में 13,786 वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी ने कहा कि 2020 की चौथी तिमाही यानी दिसंबर तिमाही में उसकी बिक्री एक तिमाही पहले की तुलना में 40 प्रतिशत बढ़ी। इससे बाजार में बिक्री का रुख मजबूत बने रहने का संकेत मिलता है।

कंपनी ने गति बनाये रखने के लिये उत्पादों के विनिर्माण पर 400 करोड़ रुपये निवेश करने की पिछले साल घोषणा की थी। इसके अलावा कंपनी ने नये मॉडलों तथा पुराने मॉडलों के नये संस्करणों समेत 15 नये उत्पाद पेश करने की भी घोषणा की है।

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने एक आभासी संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘2020 उद्योग के लिये एक अभूतपूर्व वर्ष रहा। हम अपने और अपने डीलरों के लिये बिक्री में एक मजबूत सुधार दर्ज कर खुश हैं। हम विशेष रूप से चौथी तिमाही के मजबूत प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\