जरुरी जानकारी | मेकमाईट्रिप ने पेश किया नया बुकिंग मंच, विदेशी अनुभव को आसान बनाने पर केंद्रित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन यात्रा सेवाएं देने वाली कंपनी मेकमाईट्रिप ने बृहस्पतिवार को वैश्विक अनुभव खंड में कदम रखने की घोषणा की। इसके लिए कंपनी ने सैर-सपाटे एवं आकर्षक स्थलों की बुकिंग का एक नया मंच भी पेश किया।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई ऑनलाइन यात्रा सेवाएं देने वाली कंपनी मेकमाईट्रिप ने बृहस्पतिवार को वैश्विक अनुभव खंड में कदम रखने की घोषणा की। इसके लिए कंपनी ने सैर-सपाटे एवं आकर्षक स्थलों की बुकिंग का एक नया मंच भी पेश किया।

इस बुकिंग मंच के जरिये 130 देशों के 1,100 शहरों में दो लाख से अधिक बुकिंग योग्य गतिविधियों तक पहुंच हासिल की जा सकती है।

मेकमाईट्रिप ने बयान में कहा कि यह मंच भारतीय यात्रियों को वैश्विक अनुभवों की तलाश और उनकी बुकिंग की सुविधा देता है। इनमें शहर के भीतर भ्रमण, सांस्कृतिक गतिविधियों से लेकर थीम पार्क और रोमांचक खेल तक शामिल हैं।

मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कहा, ‘‘जब भारतीय पर्यटक विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उनके खर्च का बड़ा हिस्सा वहां के अनुभवों से जुड़ा होता है। हालांकि, इन अनुभवों की तलाश और उनकी बुकिंग करना किसी भी विदेश यात्रा के सबसे मुश्किल पहलुओं में से एक है।’’

मागो ने कहा, ‘‘ऐसे में हमारी कोशिश है कि विमान यात्रा, होटल और परिवहन बुकिंग की तरह खोज और बुकिंग अनुभव को भी सरल, सुविधाजनक और व्यक्तिगत बनाया जा सके।’’

मेकमाईट्रिप के मुताबिक, नया बुकिंग मंच विदेश जाने वाले भारतीय पर्यटकों की उस बड़ी समस्या से निजात दिलाने की एक कोशिश है जब उन्हें अलग तरह के अनुभव लेने को लेकर बिखरी हुई जानकारी, विदेशी मुद्रा मूल्य निर्धारण और अव्यवस्थित नियोजन ‘उपकरणों’ से जूझना पड़ता है।

कंपनी ने कहा कि इस नए मंच के लिए प्रमुख वैश्विक अनुभव प्रदाताओं के साथ साझेदारी की गई है। इसके जरिये ग्राहक भारतीय रुपये में अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\