विदेश की खबरें | 9/11 हमले के मुकदमे में सऊदी अरब के शाही परिवार के सदस्यों को देनी होगी गवाही : न्यायाधीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मजिस्ट्रेट सारा नेटबर्न का सीलबंद लिखित आदेश बृहस्पतिवार को खोला गया। इसमें सऊदी अरब से कहा गया है कि वह शाही परिवार के सदस्यों और सऊदी अरब के ही गवाह को गवाही के लिए उपलब्ध करवाए। इनमें सरकार के वर्तमान एवं पूर्व अधिकारी शामिल हैं ।

अमेरिकी मजिस्ट्रेट सारा नेटबर्न का सीलबंद लिखित आदेश बृहस्पतिवार को खोला गया। इसमें सऊदी अरब से कहा गया है कि वह शाही परिवार के सदस्यों और सऊदी अरब के ही गवाह को गवाही के लिए उपलब्ध करवाए। इनमें सरकार के वर्तमान एवं पूर्व अधिकारी शामिल हैं ।

हालांकि यह साफ नहीं है कि गवाह अपने बयान कब और कैसे देंगे।

यह भी पढ़े | जापान: टोक्योके 407 किमी नॉर्थ नॉर्थ-ईस्ट में भूकंप के जोर दार झटके किए गए महसूस, रिएक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता दर्ज.

याचिकाकर्ताओं के वकील जिम क्रिंडलर ने शुक्रवार को कहा कि इस फैसले का मतलब होगा कि ‘‘वे जो कुछ भी जानते हैं, उसका हमें पता चल सकेगा।’’

अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक शाही परिवार के सदस्यों में शहजादे बंदर बिन सुल्तान का नाम भी शामिल है। वह सऊदी अरब में खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख हैं और 1983 से 2005 तक अमेरिका में सऊदी अरब के राजदूत थे।

यह भी पढ़े | Earthquake in Tokyo: भूकंप के झटकों से दहला टोक्यो, 6.0 मापी गई तीव्रता.

अमेरिका में 9/11 आतंकवादी घटना के पीड़ितों के कुछ परिजनों का कहना है कि सऊदी अरब के एजेंटों ने जानते बूझते अलकायदा और उसके नेता ओसामा बिन लादेन का उस समय समर्थन किया था।

हालांकि सऊदी सरकार हमलों में लिप्तता से इनकार करती रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\