देश की खबरें | लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित विभिन्न सोशल मीडिया समूहों का सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान स्थित आकाओं द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सोशल मीडिया समूहों के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान स्थित आकाओं द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सोशल मीडिया समूहों के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ निवासी सैयद एम इदरीस (28) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्रिक्स के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनआईए ने कहा कि इस संबंध में 18 मार्च को पश्चिम बंगाल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया था कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के पाकिस्तान में मौजूद आका भारत में गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिये युवाओं को अपने स्लीपर सेल में भर्ती कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि इदरीस, लश्कर के स्लीपर सेल के लिये युवाओं की भर्ती और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के वास्ते एलईटी के पाकिस्तान स्थित आकाओं द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सोशल मीडिया समूहों का सदस्य था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results: भाजपा ने कहा-बिहार की जीत ने सत्ताविरोधी लहर को झुठलाया, नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे.

अधिकारी ने कहा कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा और कोलकाता में विशेष एनआईए के समक्ष पेशी के लिये उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी जाएगी।

इस मामले में कोलकाता के निवासी तानिया परवीन के खिलाफ 10 सितंबर को आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।

मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\