जरुरी जानकारी | सदस्य देशों ने मत्स्यन सब्सिडी समझौते को जल्द अंतिम रूप देने का संकल्प जताया: डब्ल्यूटीओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्य देशों ने मत्स्यन सब्सिडी समझौते पर बातचीत जल्द निष्कर्ष पर पहुंचाने का संकल्प जताया है। इस समझौते के अस्तित्व में आने से वैश्विक मत्स्यन उद्योग के लिये नये नियम तय होंगे।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्य देशों ने मत्स्यन सब्सिडी समझौते पर बातचीत जल्द निष्कर्ष पर पहुंचाने का संकल्प जताया है। इस समझौते के अस्तित्व में आने से वैश्विक मत्स्यन उद्योग के लिये नये नियम तय होंगे।

डब्ल्यूटीओ ने समझौते पर चर्चा को लेकर सदस्य देशों के सभी व्यापार मंत्रियों की 15 जुलाई को बैठक बुलायी थी।

विश्व व्यापार संगठन ने एक बयान में कहा कि सदस्य देश एक समझौते के करीब पहुंचे हैं, जो वैश्विक मत्स्यन उद्योग के लिए नए नियम स्थापित करेगा और सरकारी सब्सिडी पर अंकुश लगाएगा। अधिक सब्सिडी के कारण जरूरत से ज्यादा मछली पकड़ी जा रही है और वैश्विक स्तर पर मछली भंडार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

बयान के अनुसार, ‘‘एक दिन की बैठक के दौरान 104 मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखें ने बातचीत जल्द से जल्द और निश्चित रूप से दिसंबर में होने वाले डब्ल्यूटीओ मंत्री स्तरीय सम्मेलन से पहले निष्कर्ष पर पहुंचाने का संकल्प जताया है...।’’

‘ऑनलाइन’ हुई बैठक में भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष् गोयल शामिल हुए।

स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 30 नवंबर से तीन दिसंबर, 2021 के बीच 12वीं मंत्रीस्तरीय बैठक होगी।

भाष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\