खेल की खबरें | मेल्टवाटर चैम्पियंस टूर : भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा, एरिगेसी पहले दौर में हारे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और अर्जुन एरिगेसी मेल्टवाटर चैम्पियंस टूर शतरंज फाइनल्स के पहले दौर में हार गए ।
सेन फ्रांसिस्को, 15 नवंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और अर्जुन एरिगेसी मेल्टवाटर चैम्पियंस टूर शतरंज फाइनल्स के पहले दौर में हार गए ।
सत्रह वर्ष के प्रज्ञानानंदा को अजरबैजान के शखरियार मामेदियरोव ने 2.5 . 1.5 से हराया जबकि एरिगेसी को पोलैंड के जान क्रिस्टोफ डुडा ने 2.5 . 0.5 से मात दी ।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के वेसली सो को 2.5 . 1.5 से हराकर अपने अभियान का आगाज किया । नीदरलैंड के अनीश गिरी ने वियतनाम के लियेम कुआंग ली को मात दी ।
कार्लसन का सामना अब दूसरे दिन एरिगेसी से होगा जबकि लियेम को सो से खेलना है । मामेदियारोव की टक्कर डुडा से और प्रज्ञानानंदा का सामना गिरी से होगा ।
आठ खिलाड़ी राउंड रॉबिन टूर्नामेंट खेलेंगे । सर्वाधिक अंक लेने वाला खिलाड़ी विजयी होगा ।
इन आठ खिलाड़ियों का चयन मेल्टवाटर चैम्पियंस टूर के कई टूर्नामेंट खेलने के बाद हुआ है । इसकी ईनामी राशि 210000 डॉलर है । हर जीत पर 7500 डॉलर मिलेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)