देश की खबरें | मेघालय चुनाव: भाजपा ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने और राज्य के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वादा किया गया है।

शिलांग, 15 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने और राज्य के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वादा किया गया है।

भाजपा ने राज्य की सत्ता में आने पर कैंटीन के माध्यम से पांच रुपये में भोजन, बालिकाओं को स्नातकोत्तर तक नि:शुल्क शिक्षा, कॉलेज में उच्च वरीयता पाने वाली बालिकाओं के लिए नि:शुल्क स्कूटर, बच्ची के जन्म पर 50,000 रुपये का सरकारी बांड और महिलाओं की एक पुलिस बटालियन शुरू करने का वादा किया है।

घोषणापत्र में सभी आश्रित विधवाओं और अकेली माताओं को 24,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करने, पीएम उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को दो नि:शुल्क एलपीजी सिलेंडर और 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा भी किया गया है।

नड्डा ने इस अवसर पर कहा, ‘‘हमने मेघालय में सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने का फैसला किया है और कर्मचारियों का वेतन समय पर दिया जाएगा ताकि पूरा तंत्र अच्छी तरह काम करे।’’

भाजपा ने राज्य में भ्रष्टाचार के सभी मामलों में जांच के लिए एक ‘विशेष कार्यबल’ के गठन का भी वादा किया है।

नड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट