देश की खबरें | एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के यौन उत्पीड़न करने पर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर को तीन साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में स्थित राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के लिए एक प्रोफेसर को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गयी है।

ठाणे, 21 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में स्थित राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के लिए एक प्रोफेसर को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गयी है।

वर्ष 2014 में जब ये घटनाएं हुईं तब डॉ. सैलेश्वर नटराजन (63) कॉलेज के सर्जरी विभाग के प्रमुख थे।

कई छात्राओं ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि नटराजन डायग्नोस्टिक प्रक्रियाओं को दिखाने के बहाने उन्हें अनुचित तरीके से छू रहे थे।

छात्राओं की शिकायत के बाद कलवा थाने में नटराजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

उस दौरान छात्राओं ने कॉलेज में विरोध प्रदर्शन भी किया था।

सरकारी वकील लीना पेडनेकर ने बताया कि मजिस्ट्रेट मोहिनी नानावरे ने बृहस्पतिवार को नटराजन को तीन वर्ष की सजा सुनाई और 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\