देश की खबरें | एनसीबी की जांच कवर कर रहे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने गाड़ियों का पीछा नहीं करने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को आगाह कि वे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में तलब किए गए बॉलीवुड कलाकारों की गाड़ियों का पीछा करके स्वयं और दूसरो के प्राण जोखिम में नहीं डालें।
मुंबई, 26 सितंबर मुंबई पुलिस ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को आगाह कि वे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में तलब किए गए बॉलीवुड कलाकारों की गाड़ियों का पीछा करके स्वयं और दूसरो के प्राण जोखिम में नहीं डालें।
मामले को लेकर मीडिया की गतिविधियां शनिवार को तब अपने चरम पर पहुंच गयी जब तीन बड़ी अभिनेत्रियां -- दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने पहुंची।
बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां जब अपने घरों से निकली तो मीडिया कर्मियों ने उनकी गाड़ियों का पीछा करने की कोशिश की।
पादुकोण और कपूर तो सुबह मीडिया की गाड़ियों से बच निकलने में कामयाब रहीं लेकिन खान का पीछा किया गया।
यह भी पढ़े | JP Nadda New Team: जेपी नड्डा के नई टीम में तमिलनाडु के किसी नेता को जगह नहीं.
इसके बाद मुंबई पुलिस को चेतावनी जारी करनी पड़ी।
पुलिस उपायुक्त (जोन-1) संग्राम सिंह निशानदार ने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि वे अभिनेत्रियों की गाड़ी का पीछा नहीं करें क्योंकि इससे उनके जीवन के साथ साथ सड़क पर आम लोगों की जिंदगी को भी खतरा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को लापरवाह तरीके से कलाकारों की गाड़ियों का पीछा करते हुए मीडिया की गाड़ी मिली तो वाहन को जब्त कर लिया जाएगा और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)