खेल की खबरें | मैकस्वीनी श्रीलंका दौरे के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में, स्मिथ होंगे कप्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने दो टेस्ट के दौरे के लिये बृहस्पतिवार को टीम का ऐलान किया जिसमें कई नये चेहरों को जगह दी गई है । आस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 3 . 1 से हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाई ।

आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने दो टेस्ट के दौरे के लिये बृहस्पतिवार को टीम का ऐलान किया जिसमें कई नये चेहरों को जगह दी गई है । आस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 3 . 1 से हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाई ।

नियमित कप्तान पैट कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ब्रेक पर है लिहाजा स्टीव स्मिथ आस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे ।

मैकस्वीनी ने भारत के खिलाफ पहले तीन टेस्ट में 14 . 4 की औसत से 72 रन बनाये जिसके बाद उनकी जगह सैम कोंस्टास को मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम में शामिल किया गया ।

श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 29 जनवरी से और दूसरा छह फरवरी से खेला जायेगा । एक वनडे मैच 13 फरवरी को गॉल में ही होगा ।

आस्ट्रेलिया टीम :

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबोट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मरफी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड