देश की खबरें | सलमान के घर पर गोलीबारी मामले में मकोका अदालत ने तीन आरोपियों को आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार को आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मुंबई, 29 अप्रैल मुंबई की एक विशेष अदालत ने बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार को आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) अदालत के विशेष न्यायाधीश ए एम पाटिल ने आरोपी विक्की गुप्ता (24), सागर पाल (21) और अनुज थापन (32) को पुलिस हिरासत में और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) को चिकित्सा आधार पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने कथित शूटर गुप्ता और पाल के साथ ही बिश्नोई और थापन के खिलाफ सख्त मकोका कानून के प्रावधानों के तहत शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था। बिश्नोई और थापन पर दो आग्नेयास्त्र और कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तथा उसके भाई अनमोल को वांछित आरोपी बताया है।

आरोपियों पर पहले ही भारतीय दंड संहिता और शस्त्र कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अदालत ने गुप्ता, पाल और थापन को आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेजा और बिश्नोई को न्यायिक हिरासत में भेजा। मुकदमे की सुनवाई रिकॉर्ड की गयी।

पुलिस अभियोजक जयसिंह देसाई ने आरोपियों की रिमांड मांगते हुए कहा कि पुलिस को साजिश का पर्दाफाश करने के लिए विस्तार से पूछताछ करने की आवश्यकता है।

पुलिस ने 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर मोटरसाइकिल से आए व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

बिहार निवासी गुप्ता और पाल दोनों को 16 अप्रैल को पड़ोसी गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया था जबकि सोनू बिश्नोई और थापन को 25 अप्रैल को पंजाब से पकड़ा गया।

कनाडा में रहने वाले अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी प्रकरण की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार उसका आईपी एड्रेस पुर्तगाल का मिला है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\