देश की खबरें | एमसीडी सदन : पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह ने नेता प्रतिपक्ष का पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तत्कालीन उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह ने सोमवार को एकीकृत नगर निकाय में नेता प्रतिपक्ष का पदभार संभाल लिया। वह मुखर्जी नगर से भाजपा पार्षद हैं।

नयी दिल्ली, 26 जून तत्कालीन उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह ने सोमवार को एकीकृत नगर निकाय में नेता प्रतिपक्ष का पदभार संभाल लिया। वह मुखर्जी नगर से भाजपा पार्षद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बेगमपुर से पार्षद जय भगवान ने आम आदमी पार्टी (आप) शासित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में विपक्ष के उप नेता का पदभार संभाला।

सिंह ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाएंगे और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

पूर्व महापौर ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों को अपने साथ लेंगे और “रचनात्मक विपक्ष” की भूमिका निभाएंगे और निगम तथा दिल्ली के लोगों के हितों के लिए काम करेंगे।

पिछले साल चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने जीत हासिल की थी।

पार्षद मुकेश गोयल ‘आप’ शासित एमसीडी में सदन के नेता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड