देश की खबरें | बरेली में नदी में डूबा एमबीबीएस का छात्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले में राजश्री मेडिकल कॉलेज का 20 वर्षीय छात्र बहगुल नदी में नहाते समय डूब गया, जिसके बाद उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बरेली (उप्र), चार मई बरेली जिले में राजश्री मेडिकल कॉलेज का 20 वर्षीय छात्र बहगुल नदी में नहाते समय डूब गया, जिसके बाद उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम करीब सात बजे फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र में हुई जब एमबीबीएस के 10 छात्र बहगुल नदी की ओर घूमने गए थे।

उसने बताया कि चार छात्र नहाने के लिए पानी में उतरे लेकिन बाद में दो छात्र तो सुरक्षित किनारे पर आ गए जबकि दो अन्य छात्र डूब।

फतेहगंज पश्चिम के थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ग्रामीणों ने एक छात्र को बचा लिया जिसकी पहचान गोरखपुर निवासी आराध्य मिश्रा (21) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दूसरा छात्र शनिदेव (20) डूब गया जिसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी शनिदेव एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है।

चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘लापता छात्र की खोज के लिए रविवार सुबह तलाशी अभियान पुन: शुरू किया गया। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद हैं लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\