देश की खबरें | गुजरात में रैगिंग के बाद एमबीबीएस छात्र की मौत, जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के पाटन जिले के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 18 वर्षीय छात्र की रैगिंग के दौरान कथित तौर पर तीन घंटे तक खड़े रहने के कारण मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पाटन, 17 नवंबर गुजरात के पाटन जिले के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 18 वर्षीय छात्र की रैगिंग के दौरान कथित तौर पर तीन घंटे तक खड़े रहने के कारण मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मेडिकल कॉलेज ने शनिवार को हुई इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्र को उसके वरिष्ठ छात्रों द्वारा काफी देर तक खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया, जिसके कारण वह बेहोश हो गया था। वह कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। यह घटना शनिवार रात पाटन के धारपुर स्थित जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छात्रावास में हुई।

कॉलेज के डीन डॉ. हार्दिक शाह ने बताया कि पीड़ित छात्र अनिल मेथानिया को उसके सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग के दौरान कथित तौर पर तीन घंटे तक खड़ा रखा गया, जिसके कारण वह बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई।

डॉ. हार्दिक शाह ने कहा, ‘‘अनिल मेथानिया के बेहोश हो जाने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाने के सभी प्रयास विफल रहे और उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनिल के सहपाठियों ने बताया कि उसकी मौत कॉलेज के छात्रावास में तीन घंटे तक खड़े रहने और सीनियर छात्रों के सामने अपना परिचय देने के बाद हुई। ’’

डीन ने कहा कि कॉलेज की रैगिंग निरोधक समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यदि सीनियर छात्र रैगिंग के लिए जिम्मेदार पाए गए तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बालिसाना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत होने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

कॉलेज के एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर बताया कि सात-आठ वरिष्ठ छात्रों ने जूनियर छात्रों के एक समूह को लगभग तीन घंटे तक खड़े रहने और एक-एक करके अपना परिचय देने के लिए मजबूर किया।

छात्र ने कहा, ‘‘उन्होंने हमें खड़े रहने के लिए मजबूर किया और कहा कि हम आक्रोशित न हों। आखिर में एक छात्र जो हमारे साथ खड़ा था, बेहोश हो गया। हम उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।’’

मेथानिया के एक रिश्तेदार धर्मेन्द्र मेथानिया ने संवाददाताओं को बताया कि परिवार को कॉलेज और सरकार से न्याय मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपने चाचा का फोन आया कि मेरा चचेरा भाई बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब मैं यहां पहुंचा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू