नीट में भाई की जगह परीक्षा देने आया एमबीबीएस छात्र, दोनों गिरफ्तार

बाड़मेर में पुलिस ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के दौरान अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते फर्जी अभ्यर्थी और मूल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Representative Image

जयपुर, छह मई: बाड़मेर में पुलिस ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के दौरान अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते फर्जी अभ्यर्थी और मूल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र भागीरथ राम विश्नोई रविवार को बाड़मेर में अपने छोटे भाई गोपाला राम के स्थान पर नीट परीक्षा देने के लिए आया था.

बाड़मेर के जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि रविवार को अंतरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर की प्रधानाचार्य अनीता चौधरी ने पुलिस को सूचना दी की परीक्षार्थी गोपाला राम के स्थान पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे रहा है. उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र से आरोपी भागीरथ राम विश्नोई और मूल अभ्यर्थी उसके छोटे भाई गोपाला राम को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि भागीरथ राम एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में आयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस) का छात्र है. मीणा ने बताया कि छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा देने के लिए उसके आधार कार्ड में फर्जी तरीके से बदलाव कर भागीरथ राम ने खुद की फोटो लगाई और परीक्षा देने पहुंच गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे आगे पूछताछ की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड