खेल की खबरें | मयंक अग्रवाल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने केरल पर बढ़त बनाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल के नाबाद दोहरे शतक की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच ने गुरुवार को यहां केरल के खिलाफ पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

तिरुवनंतपुरम, 19 जनवरी भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल के नाबाद दोहरे शतक की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच ने गुरुवार को यहां केरल के खिलाफ पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

कर्नाटक ने सुबह दो विकेट पर 137 रन से आगे खेलते हुए कप्तान अग्रवाल के 360 गेंदों पर बनाए गए 208 रन की मदद से तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 410 रन बनाए। केरल ने अपनी पहली पारी में 342 रन बनाए थे।

अग्रवाल ने अपनी पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने एसजे निकिन जोस (54) के साथ 151 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन दोनों के अलावा श्रेयस गोपाल ने 48 रन का योगदान दिया। अग्रवाल और गोपाल ने पांचवें विकेट के लिए 93 रन जोड़े। स्टंप उखड़ने के समय विकेटकीपर बल्लेबाज बीआर शरत 47 और शुभांग हेगडे आठ रन पर खेल रहे थे।

उधर पुदुचेरी में झारखंड ने मेजबान टीम के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पुदुचेरी के 231 रन के जवाब में झारखंड ने अपनी पहली पारी में 412 रन बनाए। उसकी तरफ से विराट सिंह ने 124 और सौरभ तिवारी ने 116 रन का योगदान दिया। पुदुचेरी के लिए सागर उदेशी ने 118 रन देकर आठ विकेट लिए।

पुदुचेरी ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 89 रन बनाए थे।

दिल्ली में खेले जा रहे ग्रुप सी के एक अन्य मैच में गोवा ने सेना के 175 रन के जवाब में अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 483 रन बनाकर घोषित की। सेना ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 139 रन बनाए थे। उसकी तरफ से रवि चौहान ने नाबाद 68 और एसजी रोहिला ने 52 रन बनाए।

जोधपुर में छत्तीसगढ़ में राजस्थान के खिलाफ 430 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 111 रन बनाए हैं और वह अभी लक्ष्य से 319 रन पीछे है।

राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 360 रन बनाकर छत्तीसगढ़ को 199 रन पर आउट कर दिया था। राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 268 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। उसकी तरफ से महिपाल लोमरोर ने 123 रन की शतकीय पारी खेली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट