देश की खबरें | जेईई (मेन) की मई 2021 सत्र की परीक्षा स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश से संबंधित जेईई (मेन) की मई 2021 सत्र की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है । यह सत्र 24 से 28 मई तक आयोजित होने वाला था ।

नयी दिल्ली, चार मई केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश से संबंधित जेईई (मेन) की मई 2021 सत्र की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है । यह सत्र 24 से 28 मई तक आयोजित होने वाला था ।

निशंक ने ट्वीट किया कि इस बारे में अधिक जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है ।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेईई (मेन) 2021 परीक्षा का आयोजन चार सत्र में कर रही है । इसमें से पहला सत्र 23 से 26 फरवरी के बीच और दूसरा सत्र 16 से 18 मार्च 2021 के दौरान आयोजित किया जा चुका है ।

परीक्षा के पहले सत्र में 6.2 लाख छात्र उपस्थित हुए जबकि दूसरे सत्र में 5.5 लाख परीक्षार्थी बैठे।

एनटीए की सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि जेईई (मेन) का तीसरा सत्र स्थगित कर दिया गया था जो 27,28 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जाना था ।

इसमें कहा गया है कि जेईई (मेन) के मई 2021 सत्र को भी स्थगित करने का फैसला किया गया है जो 24,25,26,27 और 28 मई को आयोजित किया जाना निर्धारित था ।

एनटीए ने कहा कि नया कार्यक्रम बाद में निर्धारित किया जायेगा । मई सत्र के लिये पंजीकरण संबंधी घोषणा बाद में की जायेगी ।

एनटीए ने कहा कि छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि में परीक्षा की बेहतर तैयारी करें । वे (छात्र) एनटीए अभ्यास ऐप पर भी तैयारी कर सकते हैं ।

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के एक दिन में 3,57,229 नए मामले आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 2,02,82,833 पर पहुंच गए जबकि 3,449 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,22,408 पर पहुंच गई है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू