देश की खबरें | 19 मई : आज ही के दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा का निधन 19 मई को ही हुआ था और महात्मा गांधी के सीने में गोलियां दागने वाले नाथू राम गोडसे ने 19 मई के दिन इस दुनिया में कदम रखा था।

भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा का निधन 19 मई को ही हुआ था और महात्मा गांधी के सीने में गोलियां दागने वाले नाथू राम गोडसे ने 19 मई के दिन इस दुनिया में कदम रखा था।

कोरोना के संक्रमण की बात किए बिना इतिहास का जिक्र अधूरा है। पिछले वर्ष 19 मई को देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया और इसके मरने वालों की संख्या भाी लगातार बढ़ती रही और सरकारी आंकड़ों के अनुसार 19 मई 2020 को देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 3,163 पर पहुंच चुकी थी।

देश दुनिया के इतिहास में 19 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1521: उस्मानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में युगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राद पर अधिकार किया।

1536 : इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी और क्वीन एलिजाबेथ प्रथम की मां ऐने बोलीन को व्याभिचार का दोष सिद्ध होने पर मौत के घाट उतार दिया गया।

1743 : ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।

1892 : बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।

1904 : भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन।

1910 : नाथू राम गोडसे का जन्म। इतिहास में वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर दर्ज है।

1913 : नीलम संजीव रेड्डी का जन्म, जो देश के छठे राष्ट्रपति बने।

1934 : अंग्रेज़ी के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉण्ड का जन्म।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\