Glen Maxwell Injury: टखने की चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे श्रृखंला से हट सकते हैं ऑस्ट्रलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल

आस्ट्रेलिया के स्टार आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप से पहले सतर्कता बरतते हुए इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला से हट सकते हैं.

Glenn Maxwell (Photo Credit: Twitter)

मेलबर्न, चार सितंबर आस्ट्रेलिया के स्टार आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप से पहले सतर्कता बरतते हुए इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला से हट सकते हैं. मैक्सवेल को पिछले साल बायें टखने में चोट लगी थी और वह इससे उबर चुके हैं, पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में उन्हें टखने में दर्द महसूस हो रहा था. यह भी पढ़ें: रिकवरी के बीच ऋषभ पंत ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, लिखा,'अँधेरी सुरंग में कुछ रोशनी दिख रही'- Video

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने मैक्सवेल के हवाले से लिखा, ‘‘मैं भारत के खिलाफ श्रृंखला के कुछ हिस्से में खेलना चाहता हूं। लेकिन मुझ पर इसे लेकर कोई दबाव नहीं है. ’’

आस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप से पहले तीन मैच की वनडे श्रृंखला के लिए भारत आयेगी जिसकी शुरुआत 22 सितंबर को मोहाली मुकाबले से होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘चयनकर्ता और स्टाफ मेरा काफी सहयोग कर रहे हैं. वे मुझ पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहते कि मैं किसी तरह की तारीख निर्धारित करूं क्योंकि वे जानते हैं कि विश्व कप से पहले उनके पास थोड़ा अतिरिक्त समय है.’’

मैक्सवेल ने कहा, ‘‘इसलिये जल्दबाजी करने के बजाय मैं खुद को अतिरिक्त समय देना चाहता हूं ताकि सुनिश्चित कर सकूं कि हम पूरे टूर्नामेंट में खेल सकें. ’’

सभी टीमों को विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम पांच सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सौंपनी है जबकि 27 सितंबर तक बदलाव किये जा सकते हैं.

पिछले साल नवंबर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई दुर्घटना में उनके बायें पैर में फ्रेक्चर हो गया था और अब उनके पैर में धातु की प्लेट डली हुई है. टखने में दर्द के कारण टीम के पहले ट्रेनिंग सत्र के बाद ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश रवाना होना पड़ा था.

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं दक्षिण अफ्रीका गया तो मुझे नहीं पता था कि इसमें दर्द होगा। मैं जब उस दिन ट्रेनिंग के लिए गया था तो भी ठीक था. कुछ भी नहीं हो रहा था. लेकिन फिर मेरे टखने में सूजन और दर्द होने लगा. ’’

मैक्सवेल ने कहा, ‘‘उम्मीद करता हूं कि मैं वैसे ही ठीक हो जाऊं जैसा में दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले था.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Preview: आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का होगा जलवा या दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Ahmedabad Weather Update: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Streaming In India: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\