ग्लेन मैक्सवेल ने सफलता का श्रेय विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को दिया

आस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी सफलता का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने साथियों विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को दिया और कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिये खेलते हुए इन दोनों के साथ समय बिताने से उन्हें काफी फायदा मिला.

ग्लेन मैक्सवेल (Photo Credits: Twitter)

मेलबर्न, 20 अक्टूबर : आस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी सफलता का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने साथियों विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को दिया और कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिये खेलते हुए इन दोनों के साथ समय बिताने से उन्हें काफी फायदा मिला. मैक्सवेल ने कहा कि कोहली और डिविलियर्स के साथ समय बिताने, खेलने और अभ्यास करने से उन्हें ऐसा लगा मानो उनका कद बहुत बढ़ गया है.

क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार मैक्सवेल ने कहा, ‘‘प्रत्येक दिन सीखने के लिये लिहाज से एक नया अनुभव था. प्रत्येक दिन मुझे कुछ नया सीखने को मिल रहा था. मैं हर दिन विराट और एबी (डिविलियर्स) को देखकर कुछ सीखने की कोशिश करता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल का एक चीज के लिये मैं हमेशा आभारी रहूंगा, वहां मुझे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से सीखने के मौके मिले. मैं भाग्यशाली था कि खेल के दो दिग्गज उसी टीम में थे और वे अपने अनुभव और खेल के बारे में बात करने के लिये हमेशा तैयार रहते थे.’’ यह भी पढ़ें : पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद हुए बुमराह के फैन, बताई उनकी वो खूबी जो उन्हें बनती है सबसे जुदा

मैक्सवेल ने कहा, ‘‘जब आपको उनका सहयोग मिलता है, वे आपको खेलते हुए देखते हैं या आपसे सवाल करते हैं तो आपका कद बढ़ जाता है. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, इससे खुशी मिलती है. वहां का माहौल बेहद सहज था.’’ मैक्सवेल ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और आस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप अभियान में उनकी फॉर्म काफी मायने रखेगी. उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं आईपीएल की अपनी फॉर्म बरकरार रखता हूं तो मैं जानता हूं कि मुझे अवश्य सफलता मिलेगी. मैं अच्छी फॉर्म में हूं और इसलिए मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हूं. मैं खेल को लेकर बहुत अधिक नहीं सोच रहा हूं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू