देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, मंगलवार को बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शुक्रवार का दिन राष्ट्रीय राजधानी में मई के इतिहास में सबसे अधिक बारिश वाले दिनों में से एक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र ने तड़के 2:30 बजे से सुबह 8.30 बजे तक मात्र छह घंटों में 77 मिमी बारिश दर्ज की।

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता "मध्यम" श्रेणी में दर्ज की गई तथा शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड