देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तामपान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तामपान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। उसने बताया कि शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 75 और 41 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।

शुक्रवार को दिल्ली में मई के महीने में दूसरी सर्वाधिक बारिश हुई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र ने देर रात ढाई बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक मात्र छह घंटों में 77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी।

वर्ष 1901 से जब से रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ है, तब से मई महीने में यह दिल्ली में 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी सबसे अधिक वर्षा थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में वायु की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। उसने बताया कि शहर में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान