देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे पांच से सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, पांच जून भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे पांच से सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, गर्मी बढ़ने के बावजूद इस अवधि के दौरान लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

आईएमडी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे (तीन से छह डिग्री सेल्सियस) तथा अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मंगलवार को दिल्ली में 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं।

आईएमडी के सात-दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है, जो अगले सप्ताह की शुरुआत तक 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

आईएमडी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच शाम 5:30 बजे आर्द्रता का स्तर 38 प्रतिशत था।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 203 के स्तर पर पहुंच गया जो "खराब" श्रेणी में आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड