जरुरी जानकारी | मार्च में बिजली की अधिकतम मांग दो लाख मेगावॉट के पार जा सकती है: आर के सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने बुधवार को कहा कि बढ़ते तापमान के बीच देश में बिजली की अधिकतम मांग पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मार्च में दो लाख मेगावॉट के पार जा सकती है।

नयी दिल्ली, 16 मार्च केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने बुधवार को कहा कि बढ़ते तापमान के बीच देश में बिजली की अधिकतम मांग पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मार्च में दो लाख मेगावॉट के पार जा सकती है।

सिंह ने दिल्ली में भारतीय इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता (आइमा) द्वारा आयोजित इलेक्रामा कार्यक्रम में संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही।

यह पूछे जाने पर कि क्या गर्मियों की शुरुआत के साथ ही बिजली की अधिकतम मांग मार्च में दो लाख मेगावॉट के पार जा सकती है, सिंह ने कहा, ‘‘हां, यह हो सकता है।’’

इससे पहले किसी एक दिन के दौरान बिजली की अधिकतम मांग या आपूर्ति सात जुलाई, 2021 को 2.05 लाख मेगावॉट दर्ज की गई थी।

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 15 मार्च को बिजली की अधिकतम मांग 1.97 लाख मेगावॉट थी। यह एक से 15 मार्च के दौरान किसी एक दिन में सबसे अधिक मांग है।

इससे पिछले वर्ष मार्च में बिजली की अधिकतम मांग 1.86 लाख मेगावॉट दर्ज की गई थी। वही मार्च, 2020 में यह 1.70 लाख मेगावॉट थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते सिंह ने कहा, ‘‘सरकार अपने ऊर्जा बदलाव लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए उद्योग के सभी वर्गों से समर्थन की जरूरत होगी।’’

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\