खेल की खबरें | मौरिस ने कहा, लोगों को खुश होने का कारण देना हमारी जिम्मेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान रॉयल्स के आलराउंडर क्रिस मौरिस ने कहा है कि भारत में कोविड-19 महामारी को लेकर उनकी टीम में कई बार चर्चा हुई है और यहां महामारी की दूसरी लाहर से लोगों को जो पीड़ा हो रही है उसे खिलाड़ी महसूस कर सकते हैं।

मुंबई, 25 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के आलराउंडर क्रिस मौरिस ने कहा है कि भारत में कोविड-19 महामारी को लेकर उनकी टीम में कई बार चर्चा हुई है और यहां महामारी की दूसरी लाहर से लोगों को जो पीड़ा हो रही है उसे खिलाड़ी महसूस कर सकते हैं।

भारत में संक्रमण के रोजाना तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और महत्वपूर्ण दवाइयों तथा आक्सीजन की कमी ने संकट को और बढ़ा दिया है। मौरिस ने कहा कि जो हो रहा है उसे समझ पाना मुश्किल है।

शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल्स की छह विकेट की जीत के बाद मौरिस ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘एक टीम के रूप में पिछले कुछ दिनों में हमने इस बारे में काफी चर्चा की है। हमने देखा है कि अगर पूरे भारत में नहीं तो फिर कुछ हिस्सों में यह महामारी कितना बुरा असर डाल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो हो रहा है उसे समझ पाना बेहद मुश्किल है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम चेहरों पर मुस्कुराहट के साथ खेलें क्योंकि हमारे पास मुस्कुराने का कारण है और हम स्वस्थ हैं और हमें क्रिकेट खेलने को मिल रहा है।’’

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मौरिस ने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि हम घरों में हमें देख रहे लोगों को खुश कर पाएंगे। हम जीते या हारें, यह लोगों को खुश करने का मौका है, अगर इससे लोगों को खुश होने का मौका मिलता है तो एक खेल के रूप में हम अच्छा कर रहे हैं। ’’

मौरिस ने नाइट राइडर्स के खिलाफ 22 रन देकर चार विकेट चटकाए जिसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने 42 और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने 24 रन की पारी खेलकर पूर्व चैंपियन टीम को सत्र की दूसरी जीत दिलाई।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम योजना को कहीं बेहतर तरीके से लागू कर पाए, सही लेंथ से गेंदबाजी की, यॉर्कर और धीमी गेंद की। ’’

इस जीत से रॉयल्स का मनोबल बढ़ा देगा जिसे पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 10 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट