IND vs AUS T20 Series 2023: भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मैथ्यू वेड के नेतृत्व में खेलेगी स्क्वाड

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड विश्व कप के बाद भारत में होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे . पैतीस वर्ष के वेड का अंतरराष्ट्रीय कैरियर एक साल पहले लगभग खत्म हो गया था और लग रहा था कि पिछले साल का टी20 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट है .

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मेलबर्न, 28 अक्टूबर : अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) विश्व कप के बाद भारत में होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे . पैतीस वर्ष के वेड का अंतरराष्ट्रीय कैरियर एक साल पहले लगभग खत्म हो गया था और लग रहा था कि पिछले साल का टी20 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट है . अब हालांकि उन्हें 15 सदस्यीय आस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाया गया है . इस साल आरोन फिंच के संन्यास के बाद से आस्ट्रेलिया के पास टी20 टीम का कोई स्थायी कप्तान नहीं है . मिचेल मार्श और वेड अंतरिम तौर पर यह जिम्मेदारी निभाते आये हैं .

आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने एक बयान में कहा ,‘‘ मैथ्यू पहले भी टीम का कप्तान रह चुका है . इस श्रृंखला के लिये उसे फिर कमान सौंपी गई है .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में मिचेल मार्श की तरह यह एक और मौका है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हम अपनी नेतृत्व क्षमता और गहराई का विकास करें .’’ विश्व कप के बाद वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड , मार्श और कैमरन ग्रीन स्वदेश लौट आयेंगे लेकिन डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड टी20श्रृंखला के लिये रूकेंगे . श्रृंखला का पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जायेगा . यह भी पढ़ें : ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप इतिहास में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच में हासिल की उपलब्धि

आस्ट्रेलिया टी20 टीम :

मैथ्यू वेड (कप्तान), जैसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबोट, टिम डेविड, नाथन एलिस , ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा .

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड