देश की खबरें | मथुरा : लिफ्ट देने के बहाने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में 14 साल की किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
मथुरा, छह नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में 14 साल की किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पीड़िता के पिता की शिकायत पर हाईवे थाने की पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) उदय शंकर सिंह के अनुसार घटना चार नवंबर की है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक बुधवार को किशोरी घर से जब सफाई कार्य के लिए महोली रोड के लिए निकली तो पड़ोस के ही दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठा लिया।
यह भी पढ़े | जनरल बिपिन रावत का बड़ा हमला, कहा- पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बना हुआ है.
शिकायत के मुताबिक कुछ दूरी पर उन युवकों ने तीसरे साथी को भी कार में बैठा लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोप है कि युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी को पिला दिया और जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत के मुताबिक वारदात के अगले दिन पीड़िता को उसके घर से कुछ दूरी पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पिता उसे लेकर थाना हाईवे पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)