देश की खबरें | मथुरा : यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद शव को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटती रही कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि इसकी वजह से मृतक का सिर्फ चेहरा ही बचा, बाकी शरीर लगातार घिसटते रहने से क्षत-विक्षत हो गया। हालांकि, पीड़ित की पहचान इटावा निवासी ब्रजपाल सिंह के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि इसकी वजह से मृतक का सिर्फ चेहरा ही बचा, बाकी शरीर लगातार घिसटते रहने से क्षत-विक्षत हो गया। हालांकि, पीड़ित की पहचान इटावा निवासी ब्रजपाल सिंह के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार मामले का खुलासा तब हुआ, जब चालक ने टोल प्लाजा पर रसीद कटाने के लिए गाड़ी को रोका तो वहां तैनात सुरक्षा गार्डों ने कार के पिछले हिस्से में एक क्षत-विक्षत शव को फंसा देखा। कार को वहीं रोक लिया गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि गाड़ी चालक वीरेंद्र सिंह निवासी संगम विहार, थाना तिगड़ी दिल्ली को हिरासत में ले लिया गया है और उससे अभी भी मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सिंह स्विफ्ट कार से अपने चाचा-चाची, बहन व बहनोई तथा दो बच्चों के साथ आगरा में आयोजित मामा की बेटी की शादी में शामिल होकर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि कार सवारों को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि पीड़ित कब, कहां, किस प्रकार कार के पिछले हिस्से में फंस गया और उसकी यह दुर्गति हो गई।

चालक का कहना है कि वे लोग आधी रात के बाद करीब एक बजे आगरा से चले थे और उस समय एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा छाया था।

बिसेन ने बताया कि शव की पहचान इटावा निवासी ब्रजपाल सिंह (25) के रूप में हुई है, जो नोएडा में नौकरी करता था और वह किसी वाहन से अपने घर जाने के लिए निकला था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी मृतक के परिजनों के आ जाने के बाद उनकी दी गई तहरीर के अनुसार लिखी जाएगी, फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\