खेल की खबरें | फ्रेंच ओपन में मैच फिक्सिंग की जांच शुरू

फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग की जांच में विशेषज्ञता रखने वाले अधिकारी यह जांच कर रहे हैं। ये जांचकर्ता इससे पहले पेशेवर टेनिस में निचले स्तर पर मैच फिक्सिंग की बेल्जियम के अधिकारियों के साथ मिलकर जांच कर चुके हैं।

लेकिन किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग की जांच की संभावना बहुत कम होती है। अधिकारियों ने कहा कि यह जांच एक मैच पर केंद्रित रहेगी जिस पर संदेह व्यक्त किया गया है। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि यह कौन सा मैच है।

यह भी पढ़े | CSK vs KKR, IPL 2020: आज चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती का सामना करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, शेख जाएद स्टेडियम में होगा मुकाबला.

जर्मन समाचार पत्र डाइ वेल्ट और फ्रांस के खेल दैनिक लैक्विपी ने कहा कि 30 सितंबर को महिला युगल के पहले दौर के एक मैच में सट्टेबाजी के अनुरूप परिणाम देखने को मिले थे।

रोलां गैरां के कोर्ट नंबर 10 पर यह मुकाबला रोमनिया की आंद्रिया मितु और पैट्रिसिया मारिया टिग तथा अमेरिका की मैडिसन ब्रेंगल और रूस की याना सिजिकोवा के बीच खेला गया था।

यह भी पढ़े | MI Vs RR, IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराया.

मैच में दूसरे सेट के पांचवें गेम में सिजिकोवा की ‘लव’ पर सर्विस टूट गयी थी। इस दौरान उन्होंने दो बार डबल फॉल्ट किया था।

डाइ वेल्ट और लैक्विपी की रिपोर्टों के अनुसार इस पांचवें गेम में रोमानियाई टीम की जीत पर पेरिस और विभिन्न देशों में मोटी धनराशि का सट्टा लगा था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)