देश की खबरें | फ्रेंच वीजा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड भारत से फरार : सीबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने माता-पिता समेत सैकड़ों लोगों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वीजा जारी कर कथित तौर पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम देने वाला यहां स्थित फ्रेंच दूतावास का एक पूर्व कर्मचारी भारत से फरार हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 मार्च अपने माता-पिता समेत सैकड़ों लोगों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वीजा जारी कर कथित तौर पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम देने वाला यहां स्थित फ्रेंच दूतावास का एक पूर्व कर्मचारी भारत से फरार हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने फ्रेंच दूतावास से मिली एक शिकायत के आधार पर इस मामले में शुभम शौकीन और एक अन्य पूर्व कर्मचारी आरती मंडल पर मामला दर्ज किया था।

ऐसा आरोप है कि शौकीन ने एक जनवरी 2022 से छह मई 2022 तक दूतावास के वीजा विभाग के प्रमुख की स्वीकृति और जानकारी के बिना प्रत्येक आवेदन पर कथित तौर पर 50,000 रुपये की घूस देने के बाद जाली दस्तावेजों के आधार पर वीजा जारी किए।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि शौकीन ने इस दौरान वीजा जारी करने के अनुरोध से जुड़ी 324 फाइलों का निपटारा किया।

सीबीआई मामला दर्ज करने के बाद से ही शौकीन की तलाश कर रही है लेकिन उसे पता चला कि वह गत दिसंबर में प्राथमिकी दर्ज किए जाने से पहले ही देश छोड़कर चला गया।

छापों के दौरान सीबीआई ने शौकीन के पिता समुंदर सिंह और मां अनिता शौकीन के पासपोर्ट जब्त किए जिन पर ‘‘शेंगेन’’ वीजा स्टिकर लगे हुए थे।

शेंगेन वीजाधारक व्यक्ति यूरोप में बिना किसी बाधा के 27 देशों की यात्रा कर सकता है।

जब छानबीन की गयी तो राष्ट्रीय राजधानी में फ्रेंस दूतावास ने 10 फरवरी को सीबीआई को बताया कि शौकीन के माता-पिता के पासपोर्ट पर वीजा स्टिकर असली हैं लेकिन इन पर दूतावास के एक अधिकारी योहान फनहान के दस्तख़त फर्जी प्रतीत होते हैं।

दूतावास ने यह भी कहा कि इसकी प्रबल संभावना है कि शौकीन के माता-पिता वीजा के लिए निजी साक्षात्कार के वास्ते पेश नहीं हुए होंगे और वह स्टिकर घर लेकर गया होगा तथा उसने पासपोर्ट पर उन्हें चिपका दिया होगा।

सीबीआई ने कहा कि उसे संदेह है कि मंडल और शौकीन ने वीजा विभाग से दस्तावेज और फाइल कथित तौर पर नष्ट कर दी होगी ताकि इस अवैध गतिविधि का कोई सुराग न मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट