विदेश की खबरें | पॉर्नहब के साथ कारोबारी संबंधों की जांच करेंगी मास्टरकार्ड और वीजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक अखबार के जाने माने स्तंभकार ने आरोप लगाया है कि अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाली यह वेबसाइट दुष्कर्म समेत कई आपत्तिजनक वीडियो दिखाती है, जिसके बाद कंपनियों का यह बयान आया है।

एक अखबार के जाने माने स्तंभकार ने आरोप लगाया है कि अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाली यह वेबसाइट दुष्कर्म समेत कई आपत्तिजनक वीडियो दिखाती है, जिसके बाद कंपनियों का यह बयान आया है।

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के स्तंभकार निकोलस क्रिस्टोफ ने शुक्रवार को लिखा था कि पॉर्नहब वेबसाइट पर दुष्कर्म के दृश्य, बदले की भावना से बनाए गए अश्लील वीडियो और लोगों की मंजूरी के बिना बनाए गए वीडियो दिखाए जा रहे हैं। पॉर्नहब ने इन आरोपों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह भी पढ़े | Pakistan: महिला ने 11 करोड़ रुपये की बीमा राशि के लिए खुद को किया ‘मृत’ घोषित, ऐसे दिया पूरे प्लान को अंजाम.

ऑनलाइन भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी ‘पेपाल’ ने पिछले साल पॉर्नहब के लिए सेवा रोक दी थी। पॉर्नहब का मालिकाना हक ‘माइंडगीक’ के पास है। स्तंभकार ने इस वेबसाइट के साथ काम करने वाली अन्य क्रेडिट कार्ड कंपनियों से अपील की है कि वे पॉर्नहब के साथ काम करना बंद करें।

क्रिस्टोफ के स्तंभ पर प्रतिक्रिया देते हुए वीजा और मास्टरकार्ड ने रविवार को कहा कि वे इस मामले की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़े | अंडमान में COVID-19 के 11 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 4750 के पार, कुल 61 लोगों की मौत.

वीजा ने कहा, ‘‘ हम आरोपों से अवगत हैं और हम तत्काल जांच के लिए संबंधित वित्तीय संस्थाओं से बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा हम इस वेबसाइट के मालिकाना हक वाली कंपनी के साथ सीधे बातचीत कर रहे हैं।’’

उसने कहा कि यदि वेबसाइट पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो वेबसाइट को वीजा के जरिए भुगतान स्वीकार करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

मास्टरकार्ड ने भी कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

स्नेहा सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\