देश की खबरें | पश्चिम दारफुर में कम से कम 87 शवों वाली सामूहिक कब्र मिली : संयुक्त राष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय द्वारा प्राप्त “विश्वसनीय जानकारी” के अनुसार, 87 लोगों के शव, जिनमें से कुछ जातीय अफ्रीकी मसालित जनजाति के थे, को जेनिना के पश्चिम दारफुर शहर के ठीक बाहर एक मीटर (लगभग तीन फुट) की कब्र में फेंक दिया गया था।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय द्वारा प्राप्त “विश्वसनीय जानकारी” के अनुसार, 87 लोगों के शव, जिनमें से कुछ जातीय अफ्रीकी मसालित जनजाति के थे, को जेनिना के पश्चिम दारफुर शहर के ठीक बाहर एक मीटर (लगभग तीन फुट) की कब्र में फेंक दिया गया था।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने जिनेवा से एक बयान में कहा कि पहले 37 शवों को 20 जून को दफनाया गया था। अगले दिन, अन्य 50 शवों को उसी स्थान पर फेंक दिया गया। जिन लोगों की कब्र मिली हैं उनमें सात महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं।

सूडान में 15 अप्रैल को सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएएफ) खुलकर एक दूसरे के आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद से देश के कई इलाकों में हिंसा का दौर जारी है।

दारफुर में तो पिछले 12 सप्ताह से संघर्ष चल रहा है। आरएसएफ सैनिकों और सहयोगी अरब मिलिशिया द्वारा अफ्रीकी जातीय समूहों पर हमला किया जा रहा है, जिससे जातीय हिंसा और भड़क गई है।

मानवाधिकार समूहों का कहना है कि आरएसएफ और सहयोगी अरब लड़ाकों ने पश्चिमी क्षेत्र में तोड़फोड़ की, जिससे हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के हालिया आंकड़ों के अनुसार, 238,000 से अधिक लोग दारफुर से पड़ोसी चाड में सीमा पार कर चुके हैं।

सामूहिक कब्र की खबर ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ द्वारा दारफुर में अत्याचारों की जांच के लिए अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के आह्वान के कुछ ही दिनों बाद आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now