देश की खबरें | रैलियों एवं मतदान केंद्रों में मास्क अनिवार्य हो: बंगाल के चिकित्सकों ने सीईसी से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों के एक संयुक्त मंच ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कोविड-19 के बढ़ते मामलों और राज्य में राजनीतिक रैलियों में सुरक्षा प्रोटोकॉल के ‘‘पूरी तरह से गायब’’ होने पर चिंता जतायी।

कोलकाता, 19 मार्च पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों के एक संयुक्त मंच ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कोविड-19 के बढ़ते मामलों और राज्य में राजनीतिक रैलियों में सुरक्षा प्रोटोकॉल के ‘‘पूरी तरह से गायब’’ होने पर चिंता जतायी।

चिकित्सकों ने कोविड-19 अस्पतालों में बिस्तर के साथ ही राज्य में नि: शुल्क वेंटिलेटर की अनुपलब्धता का भी उल्लेख किया।

डॉ. हीरालाल कोनार और डॉ. पुण्यब्रत गुन ने ‘ज्वाइंट प्लेटफार्म आफ डाक्टर्स’ की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में कहा, ‘‘पिछले सात दिनों से पश्चिम बंगाल में कोविड-19 पीड़ितों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। कई रोगियों के शरीर में कोविड-19 के नये प्रकार पाये गए हैं।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि नियमित रूप से की जाने वाली जांच की संख्या पहले की तुलना में बहुत कम है।’’

‘ज्वाइंट प्लेटफार्म आफ डाक्टर्स’ में 30,000 से अधिक डॉक्टर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 39,726 नए मामले सामने आये जो कि इस साल एक दिन में अभी तक सामने आये मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।

चिकित्सकों ने कहा, ‘‘कई रोगियों को अब एक बार फिर कोविड आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है और बिस्तर और साथ ही नि: शुल्क वेंटिलेटर की कमी है ... जहां दूसरी लहर की शुरुआत के बारे में निश्चितता के साथ कोई निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है, यह प्रवृत्ति काफी चिंताजनक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों की रैलियों और बैठकों के आयोजन में सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरी तरह से गायब हो गए हैं।’’

डॉक्टरों ने पत्र में कहा, ‘‘राज्य में 10 करोड़ लोगों में से अभी तक केवल 20.3 लाख लोगों को ही टीका लगाया गया है।’’

उन्होंने चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने को कहा कि चुनावी रैलियों और मतदान केंद्रों में मास्क लगाना अनिवार्य किया जाए।

डॉक्टरों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के लिए रोजाना कम से कम 30,000 नमूनों की जांच की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट