विदेश की खबरें | मध्य जापान में नकाबपोश बदमाश के हमले में तीन लोगों की मौत, पुलिस ने संदिग्ध को घेरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने एक इमारत में मौजूद संदिग्ध हमलावर को घेर लिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने एक इमारत में मौजूद संदिग्ध हमलावर को घेर लिया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने ‘एनएचके’ टेलीविजन को बताया कि नगानो शहर में संदिग्ध हमलावर ने एक महिला का पीछा किया और वह घबराकर जमीन पर गिर गई, जिसके बाद संदिग्ध ने महिला पर चाकू से वार किए।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, हमलावर ने मौके पर पहुंचे पुलिस गश्ती दल के दो अधिकारियों को गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि हमले में घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, एनएचके की रिपोर्ट में कहा गया कि घायल पुलिसकर्मियों ने भी दम तोड़ दिया।

‘क्योदो न्यूज’ के अनुसार, नकाबपोश हमलावर ने करीब ही मौजूद एक और व्यक्ति को घायल कर दिया।

एनएचके की खबर के मुताबिक, एक इमारत में छिपे संदिग्ध को पुलिस ने घेर लिया है।।

पुलिस ने संदिग्ध का विवरण देते हुए बताया कि उसने टोपी और चश्मा पहन रखा है तथा चेहरे को मास्क से ढका हुआ है। हालांकि, हमलावर द्वारा इस घटना को अंजाम देने के पीछे का मकसद तत्काल पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों ने इलाके के निवासियों से अपने घरों में ही रहने का आग्रह किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\