देश की खबरें | इंदौर के जेल में खुला मसाला उद्योग, कैदियों के पीसे मसालों का स्वाद ले सकेंगे आम लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आपने जेल में कैदियों के चक्की पीसने की कहावत सुनी होगी, लेकिन बदलते दौर में इंदौर के केंद्रीय जेल के बंदी स्वचालित मशीन से धनिया और हल्दी जैसे मसाले पीसते नजर आएंगे।

इंदौर (मप्र), 10 जुलाई आपने जेल में कैदियों के चक्की पीसने की कहावत सुनी होगी, लेकिन बदलते दौर में इंदौर के केंद्रीय जेल के बंदी स्वचालित मशीन से धनिया और हल्दी जैसे मसाले पीसते नजर आएंगे।

अधिकारियों के मुताबिक जेल प्रशासन की पहल के कारण इस कारागार के भीतर यह नजारा दिखाई देगा और कैदियों के पीसे मसाले आम ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होंगे।

मध्यप्रदेश के जेल और सुधारात्मक सेवाएं विभाग के महानिदेशक गोविंद प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर केंद्रीय जेल में ‘मां अहिल्या मसाला उद्योग’ का उद्घाटन किया।

सिंह ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा,‘‘हम कैदियों को जेल के भीतर ऐसे अलग-अलग उद्योगों का प्रशिक्षण दे रहे हैं जिन्हें शुरू करने के लिए बहुत कम पूंजी की जरूरत पड़ती है। यह प्रशिक्षण जेल से रिहाई के बाद स्वरोजगार शुरू करने में इन लोगों के लिए मददगार साबित होगा।’’

केंद्रीय जेल की अधीक्षक अल्का सोनकर ने बताया कि कारागार के भीतर खोले गए मसाला उद्योग में कैदी स्वचालित मशीन के जरिये धनिया, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और गरम मसाला पीसेंगे।

जेल अधीक्षक ने बताया कि मसाले तैयार करने के लिए कच्चा माल निविदाओं के जरिये खरीदा गया है।

सोनकर ने बताया,‘‘कैदियों के तैयार मसालों का इस्तेमाल इंदौर और इसके आस-पास के जिलों की जेलों में किया जाएगा। ये मसाले आम नागरिकों के लिए इंदौर के केंद्रीय जेल के बाहर पहले से चल रहे एक विक्रय केंद्र पर 250 ग्राम, 500 ग्राम और एक किलोग्राम की पैकिंग में उपलब्ध रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन से अनुरोध करेंगी कि जेल विभाग को शासकीय छात्रावासों और अन्य सरकारी संस्थानों में भी इन मसालों की आपूर्ति का काम सौंपा जाए।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा