जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में दो प्रतिशत बढ़कर 1,419 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2.04 प्रतिशत बढ़कर 1,419.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका कारण बिक्री में वृद्धि है।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2.04 प्रतिशत बढ़कर 1,419.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका कारण बिक्री में वृद्धि है।

कंपनी को साल भर पहले की समान तिमाही में 1,391.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | IRCTC: कंफर्म टिकट पर भी बदलवाया जा सकता हैं पैसेंजर का नाम, जानिए पूरा नियम.

कंपनी ने एक बयान मे बताया कि इस दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व 10.34 प्रतिशत बढ़कर 18,755.6 करोड़ रुपये हो गया। यह साल भर पहले 16,997.9 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने कहा कि मांग में कुछ सुधार होने तथा आपूर्ति के क्रमिक तौर पर बेहतर होने से दूसरी तिमाही में प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष का कैंसर से निधन.

कंपनी ने कहा, ‘‘लोगों की अधिकतम सुरक्षा की हमारी नीति तथा यह सुनिश्चित करने के सभी प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए कंपनी के कारखानों में उत्पादन बढ़ा है और आपूर्ति श्रृंखला धीरे-धीरे बेहतर हो रही है।’’

कंपनी ने बताया कि इस दौरान एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ साल भर पहले की समान अवधि के 1,358.6 करोड़ रुपये से एक प्रतिशत बढ़कर 1,371.6 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बताया कि उसकी शुद्ध बिक्री साल भर पहले की तुलना में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 17,689.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। उसने कहा कि सितंबर तिमाही में 3,93,130 वाहनों की बिक्री की गयी, जो साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में 16.2 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान घरेलू बिक्री 18.6 प्रतिशत बढ़कर 3,70,619 इकाइयों पर पहुंच गयी।

हालांकि इस दौरान निर्यात में गिरावट देखने को मिली। यह साल भर पहले की तुलना में 12.7 प्रतिशत कम होकर 22,511 इकाइयों पर आ गया।

बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 1.81 प्रतिशत गिरकर 7,052.25 रुपये पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड