जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी अप्रैल से बढ़ाएगी वाहनों के दाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि वह कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण उसकी भरपाई के लिये अगले महीने से अपने सभी मॉडल के दाम बढ़ाएगी।

नयी दिल्ली, 22 मार्च देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि वह कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण उसकी भरपाई के लिये अगले महीने से अपने सभी मॉडल के दाम बढ़ाएगी।

मारुति ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले साल से कंपनी के वाहनों पर कच्चे माल की लागत में वृद्धि का असर हुआ है।

कंपनी के अनुसार, ‘‘अत: कंपनी के लिये यह जरूरी हो गया है कि वह अप्रैल 2021 से वाहनों के दाम बढ़ाकर अतिरिक्त लागत के कुछ हिस्से का भार ग्राहकों पर डाले।’’

बयान में कहा गया है कि कीमत में वृद्धि विभिन्न मॉडल के लिये अलग-अलग होगी।

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह अगले महीने से वाहनों की कीमत कितनी बढ़ाएगी।

इससे पहले, मारुति सुजुकी ने इस साल 18 जनवरी को लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए चुनिंदा मॉडल पर दाम 34,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू