जरुरी जानकारी | स्टीयरिंग रॉड की गड़बड़ी ठीक करने के लिए मारुति ने एस-प्रेसो, ईको की 87,599 इकाइयां वापस मंगाईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने स्टीयरिंग रॉड की समस्या दूर करने के लिए अपने एस-प्रेसो और ईको मॉडल की 87,599 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने स्टीयरिंग रॉड की समस्या दूर करने के लिए अपने एस-प्रेसो और ईको मॉडल की 87,599 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि इन इकाइयों का उत्पादन पांच जुलाई, 2021 से 15 फरवरी, 2023 के दौरान हुआ था। इनके स्टीयरिंग टाई रॉड में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही थीं।

मारुति ने कहा, ‘‘ऐसा संदेह है कि इन वाहनों में इस्तेमाल किए गए स्टीयरिंग टाई रॉड के एक हिस्से में संभवतः गड़बड़ी है। इससे वाहन की स्टीयरिंग के सुचारू संचालन पर असर पड़ सकता है।’’

कंपनी ने कहा कि इस समस्या से प्रभावित वाहनों के मालिकों को अधिकृत वर्कशॉप पर बुलाया जाएगा जहां पर उनके वाहन के दोषपूर्ण हिस्से को निःशुल्क बदल दिया जाएगा। यह प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो रही है।

पिछले कुछ वर्षों में किसी भी वाहन विनिर्माता कंपनी का किसी गड़बड़ी के लिए अपने वाहन को वापस बुलाने का यह सबसे बड़ा मामला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\