देश की खबरें | सवाड गांव से शुरू होगी शहीद सैन्य सम्मान यात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चमोली जिले के सैन्य बाहुल्य गांव सवाड में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद सैन्य सम्मान यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मौजूद रहने की भी संभावना है।

गोपेश्वर (उत्तराखंड), 14 नवंबर चमोली जिले के सैन्य बाहुल्य गांव सवाड में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद सैन्य सम्मान यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मौजूद रहने की भी संभावना है।

चमोली के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर (सेवानिवृत्त) हेमंत कुमार ने यहां बताया कि यात्रा के लिए देवाल ब्लॉक के सवाड गांव में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार देहरादून में सैन्य धाम बनाने जा रही है जिसके शिलान्यास के लिए प्रत्येक शहीद के घर-आंगन से पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र कर सम्मान के साथ देहरादून लाया जाएगा।

कुमार ने बताया कि जिले में ब्लॉक के हिसाब से शहीद सैन्य समारोह आयोजित किए जाएंगे जिसमें सोमवार को देवाल और थराली ब्लॉक का सम्मान कार्यक्रम शहीद स्मारक सवा में आयोजित हो रहा है।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 20 नवंबर को तथा नारायणबगड और कर्णप्रयाग ब्लॉक के लिए 22 नवंबर को कर्णप्रयाग में, घाट, पोखरी, जोशीमठ व दशोली ब्लॉक के लिए तीन दिसंबर को गोपेश्वर में शहीद सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

इन सम्मान समारोहों के दौरान देश के लिए प्राण गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों को ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल