AUS vs PAK 1st Test 2023: मिशेल मार्श शतक से चूके, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 487 रन

ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक सात विकेट पर 476 रन बनाए थे लेकिन दूसरे सत्र में उसने 20 गेंद और 11 रन के अंदर अपने बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। इनमें मार्श का विकेट भी शामिल था जिन्हें अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे खुर्रम शहजाद (83 रन देकर दो विकेट) ने दूसरे सत्र की पहली गेंद पर बोल्ड किया। मार्श ने अपनी 107 गेंद की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया।

Mitchell Marsh (Photo Credit: Cricket.Aus)

ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक सात विकेट पर 476 रन बनाए थे लेकिन दूसरे सत्र में उसने 20 गेंद और 11 रन के अंदर अपने बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए. इनमें मार्श का विकेट भी शामिल था जिन्हें अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे खुर्रम शहजाद (83 रन देकर दो विकेट) ने दूसरे सत्र की पहली गेंद पर बोल्ड किया. मार्श ने अपनी 107 गेंद की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया. यह भी पढ़ें: ICC Test Championship: टीम इंडिया के लिए इन बल्लेबाजों ने डब्लूटीसी में जड़ें हैं सबसे ज्यादा शतक, देखें टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे एक अन्य तेज गेंदबाज आमिर जमाल ने इसके बाद बाकी बचे दो विकेट लेने में देर नहीं लगाई. उन्होंने 111 रन देकर 6 विकेट हासिल किये. ऑस्ट्रेलिया ने सुबह 5 विकेट पर 346 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई थी. पाकिस्तान ने सुबह के सत्र में दो विकेट हासिल किए थे और यह दोनों सफलताएं उसे जमाल ने दिलाई थी.

इस तेज गेंदबाज ने एलेक्स केरी (34) और मिशेल स्टार्क (12) दोनों को बोल्ड किया. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का आकर्षण सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का शतक रहा. उन्होंने 211 गेंद पर 164 रन की पारी खेली.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma Records: वेस्टइंडीज सीरीज में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, एक-दो नहीं बल्कि बनाए 12 बड़े रिकॉर्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड