देश की खबरें | बुलंदशहर में विवाहिता का शव मिला, पति पर हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के खुर्जा कोतवाली इलाके में ईंट भट्ठे पर बने कमरे से रविवार को एक विवाहिता का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने महिला के होमगार्ड पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), चार जून जिले के खुर्जा कोतवाली इलाके में ईंट भट्ठे पर बने कमरे से रविवार को एक विवाहिता का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने महिला के होमगार्ड पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, खुर्जा नगर कोतवाली इलाके के अरनिया मौजपुर गांव में एक ईंट भट्टे पर बने कमरे से आज सुबह रेनू (34) का शव मिला है। उसने बताया कि रेनू का विवाह नौ साल पहले प्रवेश के साथ हुआथा और 15 दिन पहले पति से झगड़ा होने के बाद वह अपने पिता के कमरे पर रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को प्रवेश अपनी पत्नी के पास आया था लेकिन रविवार को जब रेनू का शव मिला तो वहां और कोई नहीं था।

घटना की सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और वहां से साक्ष्य एकत्र किए।

ईंट भट्टे पर काम करने वाले रेनू के पिता देवेन्द्र ने बताया कि रेनू के ससुराल वालों ने करीब 15 दिन पहले उसके साथ मारपीट की थी और इसी कारण वह उसे अपने साथ ले आए थे।

देवेन्द्र ने कहा, ‘‘मेरा दामाद प्रवेश होमगार्ड में नौकरी करता है और शनिवार को वह रेनू के पास आया था। शनिवार देर रात तक बातें करने के बाद प्रवेश और रेनू सो गए। रविवार सुबह रेनू का शव मिला जबकि प्रवेश वहां नहीं था।’’ उन्होंने प्रवेश पर रेनू की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

खुर्जा नगर कोतवाली के प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि रेनू के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\