देश की खबरें | पीलीभीत में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बताया कि मामले में पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

पीलीभीत, नौ अप्रैल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बताया कि मामले में पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक पाल ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्‍होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम आसपुर के रहने वाले मृतका के भाई नरेश की ओर से दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि उसकी बहन उषा देवी (25) की शादी करीब डेढ़ साल पहले सुस्वार गांव निवासी मुकेश कुमार से हुई थी।

भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट न होकर दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे और धनराशि न मिलने पर उसकी बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

तहरीर में उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि सात अप्रैल को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर आक्रोशित होकर उषा की पिटाई की।

आरोप लगाया गया है कि रविवार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि ससुराल वालों ने बहन की हत्या कर दी है। इस पर मायके वाले जब वहां पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था और ससुराल वाले फरार थे।

घटना की सूचना पर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रतीक दहिया, एसएचओ अशोक पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

पाल ने बताया कि भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति मुकेश कुमार, ससुर रामचरण लाल समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आशंका जताई कि विवाहिता की गले में फंदा लगाकर हत्या की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें