देश की खबरें | विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे में 23 वर्षीय एक विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नोएडा(उप्र), चार फरवरी गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे में 23 वर्षीय एक विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस बीच, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज ने बताया कि प्रीती(23) अपने पति सुमन कुमार (23) के साथ सूरजपुर में रहती थी।

उन्होंने बताया कि युवती ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी।

पुष्पराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतका मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली थी।

इस बीच, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

पुष्पराज ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओ के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\